फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब श्री आनंदपुर साहिब ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाजसेवी संस्था लायंस क्लब श्री आनंदपुर साहिब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चरण गंगा और श्मशानघाट परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें