लीगल एंड डिफेंस काउंसिल (एल एडीसी) नीति के खिलाफ फरीदकोट के वकीलों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। 7 जुलाई से अदालतों में हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने सोमवार से अपने संघर्ष को नए चरण में ले जाते हुए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में क्रमवार भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन 18 वकीलों और एक मुंशी ने भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन का कहना है कि यह क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजंगपाल सिंह ने बताया कि नीति के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री से मिला था। मंत्री ने उनकी मांगों को उचित बताते हुए सुप्रीम कोर्ट को इस संबंध में सिफारिश भेजने का भरोसा दिया है।