फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: पंजाब में सरेआम हत्याएं हो रही, विपक्ष के नेता भी बोलने से डर रहे- हरसिमरत कौर बादल

पंजाब में आप सरकार के राज में आए दिन सरेआम हत्याएं हो रही हैं। आम लोगों पर तानाशाही की जा रही है। आप सरकार की तानाशाही का जवाब लोग अपने वोट के जरिये देंगे। यह बात बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को गुरद्वारा हाजी रतन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। सांसद बादल सोमवार को अकाली दल की टिकट पर जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को सन्मानित करने पहुंचीं थी। सांसद बादल ने कहा कि आप सरकार की कमियों और हो रहे घोटालों को उजागर करने वाले पत्रकारों पर केस दर्ज करके दबाने का प्रयास किया जा रहा। विपक्ष के नेता राजा वड़िंग भी सरकार के खिलाफ बोलने से डर रहे हैं, क्योंकि सरकार के पास वड़िग की फाइल पेंडिंग है। बादल ने कहा कि आप सरकार के सभी घोटालों को आम लोग ही उजागर करेंगे और उनको अगले चुनाव में पंजाब से बाहर करेंगे। कुछ माह बाद ही आप सरकार के घोटाले बाहर आने शुरू हो जाएंगे, जिसके बाद आप नेताओं को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें