फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय स्थित माता साहिब कौर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से स्कूल का नाम रोशन किया है। घोषित हुए परिणामों में छात्रा कशिश ने 99% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही दीपनूर (94.8%), दीक्षा (93.2%), गुरसिमरत (92.8%), हरजाप (92.4%), नवप्रीत (92.2%), अनूरीत (91.8%), जिया सचदेवा (91.2%), हरकिरत (90.4%), प्रबलीन (90.4%) और परबप्रीत (90.2%) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में जगह बनाई। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना धवन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।