पंजाब स्टेट बिजली बोर्ड इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम एवं एकता मंच से संबद्ध कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आज चौथे दिन भी पठानकोट में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। अब कर्मचारियों के रोष में सब स्टेशनों के जेई भी शामिल हो चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन रजि. नंबर. 24 स्टेट कानूनी सलाहकार बलविंदर भगत ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति न तो पंजाब सरकार और न ही पावरकॉम प्रबंधन ने कोई गंभीरता दिखाई है। वित्त मंत्री, बिजली मंत्री और पावरकॉम प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर ठोस फैसला या अधिसूचना जारी नहीं की गई। उनके समर्थन में पठानकोट, सुजानपुर, मीरथल और अन्य स्टेशनों से जेई बड़ी संख्या में पहुंच गए है। अब बिजली विभाग के उच्च अधिकारी आउटसोर्स और प्राइवेट ठेकेदारों के कर्मियों से काम चलाने लगे हैं। अगर फील्ड में किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को जानी नुकसान पहुंचता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? इस हड़ताल के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई ऐसे स्थान है जहां बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है। इस मौके बलविंदर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकाश चंद, कमल सिंह, राजिंदर सिंह, वरुण कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार शर्मा, करमजीत सिंह, हन्नी सतीश कुमार, जोगिंदर पाल राहुल कुमार, जसविंदर पाल अनिल कुमार वरिंदर सिंह राहुल कुमार, राकेश कुमार सरना आदि मौजूद थे।