फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी के चलते छोटे बच्चों और बड़ों को पीलिया की शिकायत हो गई। पीलिया से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो चुकी है। इसकी सूचना मिलते ही सेहत विभाग की टीम वीरवार को गांव हजारा सिंह वाला में पहुंची और घर-घर में जाकर सभी का चेकअप किया। स्कूलों में भी पढ़ रहे बच्चों का खून टेस्ट किया गया। डॉक्टर का कहना है कि यह सब कुछ दूषित पानी के चलते हुआ है और लोगों को बताया गया है कि पानी किस तरह पीना है।