जालंधर में एक साथ जली ससुर बहू की चिताएं, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि। रो रो कर बेहोश हुई मृतक अयोध्या प्रसाद की पत्नी प्रभावती। चारों बेटों ने एक साथ दी मां और दादा को मुखाग्नि। बच्चे फूट-फूट कर रोते हुए कह रहे थे कि अब टिफिन तैयार कर कौन देगा हमें स्कूल छोड़ने कौन जाएगा। घर में सिर्फ पैरालाइज्ड दादी और चार पोते ही बचे हैं उन्हें संभालने के लिए अभी तो रिश्तेदार आए हैं।