फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में पीड़ित परिवार ने इंसाफ मांगने के लिए शव सड़क पर रखकर दिया धरना

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी व इंसाफ मांगने के लिए अपने बेटे का शव सड़क पर रखकर धरना दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उनके बेटे गुरप्यार सिंह के कातिलों को गिरफ्तार नहीं करते तब तक वे शव सड़क पर रखकर धरना देंगे। पिछले पांच दिनों से पीड़ित परिवार धरने पर बैठा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मरने से पूर्व उनका बेटा गुरप्यार सिंह वासी कूटी मोड़ ने पुलिस को बयान दिए थे कि उसे आरोपी हैप्पी व हैरी ने पीटा और जबरन उसे जहरीली दवा पीला दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज दौरान बारह जुलाई ऊमौत हो गई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मरने से पूर्व गुरप्यार ने दिए बयान के आधार पर आरोपी हैप्पी व हैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपियों को काबू नहीं किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें