फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांव में पानी उतर चुका है। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। स्कूलों की सफाई करवाई जा रही है। इस मौके पर एनसीसी के इंचार्ज ने बताया कि उनकी ड्यूटी बाढ़ प्रभावित गांव के स्कूलों को साफ करने की लगी है । वह एनसीसी कैडेट्स के साथ स्कूलों की सफाई करवा रहे हैं। गट्टी राजोके के प्राइमरी स्कूल की सफाई करवाई है । ताकि स्कूल लग सके और बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू हो सकें । पानी गांव में से उतर चुका है और अब सड़के भी दिखने लगी हैं।