फगवाड़ा में मंगलवार को दिवाली की रात प्रसिद्ध बांसावाला बाजार में स्थित भाटिया क्रॉकरी की दुकान में भयानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान, क्रॉकरी आदि जल गई। दुकान के मालिक और लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग फगवाड़ा को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर दमकल के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।