फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर:15 जुलाई को बाइक मार्च, 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट रैली की तैयारियों पूरी

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की जिला कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में जिला सचिव गुरमेल सिंह फत्तेवाला के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा भी विशेष रूप से शामिल हुए। जिला प्रेस सचिव बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां ने बताया कि 15 जुलाई को केंद्र सरकार की प्रस्तावित अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में बाइक मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए भारत सरकार के नाम मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते से छोटे व्यापारी, दुकानदार और सीमांत किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर दिल्ली के किसान घाट में आयोजित रैली में फिरोजपुर जिले के सभी जोनों से बसों के जरिए बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। बैठक में पंजाब सरकार की संशोधित लैंड पूलिंग नीति का भी विरोध किया गया। नेताओं ने कहा कि यह नीति किसानों की जमीनें कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की दिशा में कदम है, जिससे किसानों और खेत मजदूरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। बैठक में धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, रणजीत सिंह खच्चरवाला और हरफूल सिंह दूलेवाला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें