फिरोजपुर में एलएडीसी नीति के विरोध में बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान वकीलों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने हड़ताल को और मजबूत बनाने के लिए आपस में विचार-विमर्श भी किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि एलएडीसी नीति से वकीलों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका संघर्ष और हड़ताल जारी रहेगी।