फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में किसानों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 03:59 PM IST

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, लैंड पूलिंग नीति, कर्ज मुक्ति, जमीनों के मालिकाना हक, बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे और पुलिस दमन जैसे मुद्दों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) द्वारा केंद्र और पंजाब सरकार के विरुद्ध चल रहे संघर्षों को कॉरपोरेट्स के खिलाफ केंद्रित करते हुए साम्राज्यवादी लूट के व्यवसायों के विरुद्ध धरना देने के फैसले के तहत आज बठिंडा में ड्राई पोर्ट स्थित कैटल कारगिल कंपनी की कैटल फीड फैक्टरी के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें बठिंडा, मानसा, बरनाला, मोगा, लुधियाना और फाजिल्का जिले के किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं। धरने को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके, राज्य सचिव सिंगारा सिंह मान, उपाध्यक्ष रूप सिंह छन्ना, महिला संगठन की राज्य नेता हरविंदर बिंदु, जिला मानसा के अध्यक्ष राम सिंह भैणी बाघा, बरनाला से चमकौर सिंह नैणेवाल, मोगा से अमरजीत सिंह सैदोके, फाजिल्का से जगसीर सिंह घोला और फरीदकोट से नत्था सिंह रोड़ी कपूरा ने कहा कि दुनिया की साम्राज्यवादी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में बड़े कारोबारों के माध्यम से देश के कामकाजी लोगों की अंधी लूट की जा रही है। नेताओं ने एलान किया कि 30 अगस्त से इन मांगों की पूर्ति के लिए जिला कार्यालयों के सामने पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें