फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बकाया राशि की मांग को लेकर डीसी व अन्य अधिकारियों से मिले किसान

शुगर मिल फगवाड़ा की तरफ गन्ना किसानों के 27 करोड़ से अधिक के बकाया देने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों द्वारा सोमवार को एसडीएम कार्यालय में कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, एसएसपी गौरव तूरा तथा केन कमिश्नर पंजाब के साथ मुलाकात कर एक मीटिंग की गई। मीटिंग के उपरांत किसानों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 का किसानों का 27 करोड़ 74 लाख रुपये वाहद संधर शूगर मिल की तरफ बकाया खड़ा है। पिछले साल इंद्र प्रताप राणा ने मिल चलाने के समय किसानों से वायदा किया था कि 30/04/2024 तक सारा बकाया चुकता कर दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने वह वायदा पूरा नहीं किया। किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 26 दिसंबर तक उन्हें मिल चलाने का लाइसेंस नहीं दिया गया है तथा 26 दिसंबर को किसानों के साथ दोबारा मीटिंग करके अगला निर्णय लिया जाएगा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें