फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में सतलुज दरिया पर पुल बनाने की मांग, दरिया पार है चार हजार एकड़ जमीन

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव गजनी वाला(दोना मत्तड़) के पास से बहते सतलुज दरिया पर पुल बनाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीण वीरो बीबी वासी गजनी मत्तड़ ने कहा कि वह बड़ी नाव से दरिया पार से अपने गांव आ रही थी कि दरिया में पानी ज्यादा होने के कारण उनकी बड़ी नाव पाकिस्तान की तरफ जाने लगी थी। उनकी सरकार से मांग है कि दरिया पर पुल बनाया जाए। इसी तरह ग्रामीण बलकार सिंह वासी दोना मत्तड़ ने कहा कि दरिया पार लगभग 4000 एकड़ जमीन है। जिस पर धान और सब्जी की फसल लगी हुई है। ग्रामीण शीला बाई का कहना है कि दरिया में पानी का बहाव बहुत तेज है और पानी का स्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके कारण दरिया पार जो जमीन है उसमें पानी घुस गया है। धान की फसल और सब्जी सब डूब गई है। उनकी सरकार से मांग है कि यहां पर पुल बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें