फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईकेजी पीटीयू के 15वें दीक्षांत समारोह में 1,644 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं डिग्रियां, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की शिरकत

आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू), कपूरथला का 15वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के शोधार्थियों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं स्नातक विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह की शुरूआत माननीय राज्यपाल के आगमन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम्, शबद गायन, पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं दीक्षांत समारोह के औपचारिक उद्घाटन की रस्में संपन्न हुईं। कुलपति प्रो (डा) अरविन्द कुमार बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद पीएच.डी. डिग्रियां प्रदान की गईं! राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना भी होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्यमिता, रोजगार सृजन, वैज्ञानिक सोच एवं नशामुक्त पंजाब के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें