फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी व अन्य कांग्रेसी नेता हाल-चाल पूछने के साथ-साथ अपने पिछले करवाए हुए कामकाज गिनवाते नजर आए। इससे साफ नजर आता है की बाढ़ प्रभावित इलाकों में राजनीतिक लोग अपने वोट बैंक बनाने में लगे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी मदद करने के लिए कोई भी वस्तु नहीं लाता है। सिर्फ सहानुभूति के लिए आते हैं। नेताओं को सिर्फ अपना वोट बैंक दिखता है।