फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में सरहाली-वरपाल की नहर पर बने पुल की हालत खस्ता

फिरोजपुर विधानसभा हलका जीरा के गांव सरहाली-वरपाल की तरफ से गुजरती नहर के पुल की हालत बहुत खस्ता है। पुल के दोनों तरफ ग्रिले टूटी हुई हैं। कई बार वाहन इसमें गिर चुके हैं और लोगों की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यहां से गुजरते समय बहुत ही डर लगता है। अभी बारिश का मौसम शुरू होने वाला है कि पानी में जलकुंभी की मात्रा बहुत बढ़ गई है। यदि इसे समय पर नहीं निकाला गया तो ये पुल को नुकसान पहुंचा सकती है। वहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ लगी ग्रिलें नशेड़ी तोड़ कर ले गए हैं। पुल के दोनों तरफ ग्रिले नहीं लगी है। यहां से गुजरते समय बहुत डर लगता है । जिला प्रशासन से मांग है कि बरसाती मौसम शुरू होने वाला है, इससे पूर्व पुल के दोनों तरफ ग्रिले लगाई जाएं। बरसाती मौसम में कई बार पानी पुल के ऊपर से भी गुजरने लगता है। लोगों की पंजाब सरकार से और संबंधित विभाग से मांग है कि पुल के दोनों तरफ ग्रिले लगाई जाएं ताकि वाहन गिरने से बच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें