फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में धुस्सी बांध की हालत खस्ता, सतलुज का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

सीमावर्ती क्षेत्र के गांव अलीके की ओर स्थित धुस्सी बांध की हालत खराब है। बांध के किनारे बनाई गई नोचें भी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। उधर, सतलुज दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बावजूद संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त स्थानों की समय रहते मरम्मत नहीं कराई। विशेष रूप से जहां बांध कमजोर है, वहां अब भी सुधार कार्य अधूरा पड़ा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीमावर्ती गांव कालू वाला और टेंडी वाला के लोग भय के माहौल में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बांध को मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें