फिरोजपुर में भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों के बच्चे अनोखे तरीके से राहत पा रहे हैं। बच्चे खेतों में गड्ढे खोदकर उनमें पानी भर रहे हैं और उसी में नहाकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों तेज गर्म हवाएं भी चल रही हैं।