फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी कल पंजाब बंद की काॅल

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को घोषित पंजाब बंद का असर श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी देखने को मिलेगा। सफाई कर्मचारियों ने शहरवासियों, व्यापारियों और सभी सामाजिक संगठनों से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। नगर पंचायत श्री कीरतपुर साहिब के प्रधान जसवीर सिंह ने बताया कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, जिसके कारण आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। उन्होंने शहरवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों और सभी सामाजिक संगठनों से 30 जुलाई के पंजाब बंद में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरनाला लाठीचार्ज के बाद कर्मचारियों में भारी रोष है और इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी पिछले लगभग 22 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में 30 जुलाई का पंजाब बंद सरकार के खिलाफ उनके आंदोलन का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें