हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित करते हुए लायंस क्लब ऑफ विशाल, मोगा की ओर से गांधी रोड स्थित गौशाला परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नौजवानों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने आए सभी दाताओं का क्लब की टीम ने विशेष रूप से स्वागत किया और उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। लायंस क्लब ऑफ विशाल के प्रतिनिधियों ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है तथा इस पावन दिवस पर इसे आयोजित कर गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी को नमन किया गया है। क्लब के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं और उपस्थित लोगों का हृदय से धन्यवाद किया।