फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में भाजपा को मिली मजबूती, महिलाओं का बड़ा जत्था पार्टी में शामिल,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत और सम्मान

फरीदकोट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के बीच पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ के नेतृत्व में महिलाओं का एक बड़ा जत्था भाजपा में शामिल हुआ। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित कर पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। महिलाओं की बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी में शामिल हुई सभी महिलाओं को संगठन में उचित जिम्मेदारियां और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा सकें। सन्नी बराड़ ने दावा किया कि जिस तेजी से भाजपा के परिवार का विस्तार हो रहा है, उससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें