नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1100 नशीली गोलियां बरामद की हैं।।एएसआई संतोष सिंह ने बताया कि 22 जून शाम करीब 6:30 बजे पुल नहर, बधनी कलां के पास पुलिस पार्टी गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह निवासी राउके कलां तथा गुरदीप सिंह निवासी राउके कलां के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी लखवीर सिंह के कब्जे से 500 सफेद रंग की नशीली गोलियां तथा आरोपी गुरदीप सिंह के कब्जे से 600 गुलाबी रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल 1100 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।