बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड पड़ी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये अघोषित इमरजेंसी है। सरकार की नीतियों का विरोध करने का के कारण बदलखोरी का काम आप सरकार कर रही है। इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ नहीं निकला। पूर्व विधायक एनके शर्मा ने भी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि घर पर कोई नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके विजिलेंस की टीम अंदर दाखिल हुई।