फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में गणतंत्र दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. शिखा भगत ने फहराया तिरंगा

फगवाड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन स्कूल आफ एमिनेंस में किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त डा. शिखा भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया और गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अतिरिक्त उपायुक्त डा. शिखा भगत ने गणतंत्र के शुभ दिन की बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बहुमूल्य जीवन बलिदान कर दिया तथा देश को स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों के सपनों को साकार करने में बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और हमारा देश सही मायने में गणतंत्र बन गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. शिखा भगत और एसपी माधवी शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तथा योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने ग्रुप सॉन्ग, एक्शन सॉन्ग, कोरियोग्राफी, गिद्दा, भांगड़ा परफॉर्म किया। इस मौके पर विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, आप नेता हरनूर सिंह हरजी मान, एसडीएम जश्नजीत सिंह, एसपी माधवी शर्मा और बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें