फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में युवक से मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर के डीआईजी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, इसमें विशाल नाम के युवक को आरोपी बुरी तरह पीट रहे थे। उक्त आरोपी इसलिए युवक को पीट रहे थे कि ये पुलिस का खबरी है और नशा बेचने वालों की शिकायत पुलिस से करता है। इस वीडियो में जो आरोपी उक्त युवक को पीट रहे थे उनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हनी है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी समेत अन्य सात मामले दर्ज हैं। मोहाली थाने में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। जब पुलिस इसे पकड़ने गई तो ये पुलिस से भगाने के लिए घर की छत से कूद गया। इसके पांव का घुटना टूट गया। इसके चार साथी विशाल, मनी, टोनी और कद फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें