फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने और बाइक चोरी की वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि निवासी गांव आसल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से राहगीरों से छीने गए छह मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि उसके अन्य साथियों और वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।