फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बस ने स्कूटी सवार को कुचला, दो युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे 44 पर कौंतरपुर निकट एक बस चालक ने स्कूटी सवार महिला और दो अन्य युवकों को टक्कर मार दी है। जिससे दो युवकों दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कूटी सवार महिला इंदू जो अपनी आठ वर्षिय बच्ची को स्कूल छोड़ने स्कूटी पर जा रही थी वे और उसकी बच्ची गंभीर रूप में घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि दोनों लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी और बस में सवार यात्रियों ने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। हादसे में मरने वालों की पहचान रंजीव और अरुण कुमार की मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर बस में लगी आग को काबू पाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवर स्पीड स्लीपर लग्जरी बस के चालक ने स्कूटी सवार महिला और अन्य वाहन पर सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि आरोपी बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस के मालिक जो दिल्ली में रहते है उन्हें सूचित कर पठानकोट के नंगलभूर पुलिस स्टेशन में पहुंचने के लिए कहा है। जबकि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें