फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जिला परिषद पर आप की वीरपाल कौर चेयरपर्सन व गुरभेज सिंह बराड़ बने वाइस चेयरमैन,शिअद ने धक्केशाही के लगाए आरोप

जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सफलता अर्जित की है। वीरवार को एसडीएम पुनीत शर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की सदस्य वीरपाल कौर चेयरपर्सन तथा गुरभेज सिंह बराड़ वाइस चेयरमैन चुने गए। इस चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने धक्केशाही के आरोप लगाए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष बताया है। 10 सदस्यीय जिला परिषद में आम आदमी पार्टी के चार, शिरोमणि अकाली दल के पांच और कांग्रेस का एक सदस्य चयनित हुआ था और बहुमत से दूर होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर कब्जा जमाया।चुनाव के बाद जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। विधायक अमोलक सिंह ने शिअद के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और नियमों के अनुसार कराया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है और विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार शिअद के पास आवश्यक बहुमत नहीं था, इसलिए वह चुनाव परिणाम के बाद निराधार आरोप लगा रहा है। उधर शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने आरोप लगाया कि जिला परिषद के पांच निर्वाचित शिअद सदस्यों को एक कमरे में बंद कर सत्ता पक्ष ने मनमाने ढंग से चुनाव कराया और अपने उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें