फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आम आदमी पार्टी को बल, धोबी समाज के कई प्रमुख लोग साथियों सहित पार्टी में शामिल

मोगा में आम आदमी पार्टी को मोगा में उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब धोबी समाज, मोगा से जुड़े रमेश कुमार, रिंकू कुमार, धर्मिंदर और दीपक अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सनातन सेवा वेलफेयर बोर्ड के सदस्य जुगिंदर शर्मा तथा सैन समाज के चेयरमैन पवन सैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का पूरा सम्मान किया जाएगा और सभी को साथ लेकर मोगा के विकास तथा लोगों की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य किया जाएगा। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग और विश्वास आम आदमी पार्टी को और मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मिलकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए रमेश कुमार, रिंकू कुमार, धर्मिंदर, दीपक सहित उनके साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में लोगों की सेवा और मोगा के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वर्कर तथा वालंटियर मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें