श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 4 सितंबर को भव्य आयोजन होगा। मठ में आकर्षक झांकियां बनेंगी। मठ में इस बार खास यह होगा कि बाबा बर्फानी की गुफा और भव्य स्वरूप बनेगा। साथ ही द्रौपदी चीर हरण में भगवान लाज बचाने आएंगे। यह दृश्य लाइट एंड साउंड के माध्यम से तैयार होगा। मठ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है।