फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामूली रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़े हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के दौरान गोली चलने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक गोली चलने संबंधी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। झगड़ा प्रगट सिंह और गुरमीत सिंह के बीच हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें