फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन के 45 सेवानिवृत्त कर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये दिए

फिरोजपुर मंडल में अप्रैल 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए कुल 45 रेलकर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये से अधिक का समापन देय भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपनी रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें। उन्होंने सभी को सलाह दी कि अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन हेतु कार्मिक शाखा सदैव तत्पर है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें