पंजाब के 36 प्रिंसिपल के बैच को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए शनिवार को रवाना किया। 9 से लेकर 15 मार्च तक इन शिक्षकों सिंगापुर में ट्रेनिंग होगी। इस दौरे के दौरान प्रिंसिपल को पढ़ाई व मैनेजमेंट के गुर सीखने में मदद मिलेगी, क्योंकि वहां विशेषज्ञों की टीम ने उनके लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया हुआ है।