फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईजी के साथ साइबर ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दुबई में बैठा किंगपिन

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुए 8.10 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में पटियाला पुलिस ने मुंबई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वहां की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लिया गया है और उन्हें जल्द पटियाला लाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस साइबर ठगी नेटवर्क को दुबई में बैठे किंगपिन ने संचालित किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 500 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में अब तक 50 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है, जिनमें 3.50 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। यह राशि पूर्व आईजी अमर सिंह चहल की ओर से या अन्य निवेशकों की तरफ से ट्रांसफर की गई थी, इसका सत्यापन जांच में किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही दुबई स्थित किंगपिन की पहचान और उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और पूछताछ से बड़ी खुलासे होने की संभावना है।पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल की हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी करके जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आने की बात भी कही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें