फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट वेव में बच्चों का रखें खास ध्यान, GMCH की डॉ. सद्भावना पंडित ने दी सलाह

Sat, 23 May 2026 04:04 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं पीडियाट्रिशियन डॉ. सद्भावना पंडित ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू से बच्चों में डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. पंडित ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को दोपहर के समय बाहर न भेजें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिलाएं तथा हल्के सूती कपड़े पहनाएं। उन्होंने बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन देने तथा धूप में निकलते समय सिर ढकने की भी सलाह दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें