फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कड़ाके की ठंड, तापमान 1.5° गिरा, शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा फरीदकोट रहा, जहां तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण बठिंडा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में यह 150 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में शीत लहर और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 31 जनवरी से चार दिन राज्य में बारिश का अलर्ट है। विशेषकर 1 फरवरी को मौसम और अधिक खराब रहेगा। तेज हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकेगी और कई क्षेत्रों में बारिश होगी। लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़े और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें