पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्द मुस्तफा के बेटे की हत्या की जांच कर रही एसआईटी टीम ने मृतक अकील का मोबाइल बरामद कर लिया है। एसआईटी हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया की जांच के लिए डीजीपी की सुरक्षा में तैनात 11 सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। उनको भी बुलाया गया है। पुलिस ने अकील का फोन भी बरामद कर लिया है। उनका कहना है कि इसी फोन से अकील ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसके अलावा एसआईटी हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया की अकील अख्तर का लैपटॉप भी एसआईटी को बरामद हुआ है और घर की सर्च लगभग पूरी हो चुकी है और पुलिस जल्दी ही मोबाइल और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।