फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ और टिकट बेचने के आरोपों में फंसी नवजोत कौर, कांग्रेस ने किया सस्पेंड

पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से संस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर के 500 करोड़ वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। बता दें कि नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को सीएम फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई सीएम बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह बात कही। वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर के बयानों से सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर निशाना साधा और पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिक्रम मजीठिया उन्हें वह लिस्ट देने को तैयार हैं जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने ही उनके परिवार को हराने के लिए पैसे बांटे हैं। पार्टी ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें