भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने सफाईकर्मियों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कालिया ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सफाईकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।