फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केजेएस चीमा ने शिअद जॉइन की, सुखबीर बादल ने पार्टी में कराया शामिल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 19 Mar 2026 06:30 PM IST

पूर्व आईएएस अधिकारी केजेएस चीमा ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। केजेएस चीमा इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता अब बदलाव चाहती है। सुखबीर बादल ने कहा कि केजेएस चीमा जैसे अनुभवी और प्रशासनिक समझ रखने वाले व्यक्ति के पार्टी में आने से शिअद को मजबूती मिलेगी। वहीं, चीमा के शामिल होने को आगामी चुनावों से पहले अकाली दल के लिए एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें