फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई के जरिए पंजाब में आतंकी साजिश बेनकाब, ड्रोन से भेजे जा रहे हथियार

Fri, 01 May 2026 03:24 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब को फिर से आतंकवाद की आग से सुलगाने के लिए पाकिस्तानी सेना आईएसआई के जरिये देश विरोधी ताकतों को पूरा समर्थन दे रही है। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए सेना अपने हथियार और गोला बारूद पंजाब भेज रही है। पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैयार कारतूस और हैंड ग्रेनेड के साथ-साथ अब पाकिस्तानी सेना रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) भी स्थानीय आतंकियों के लिए सीमा पार से भिजवा रही है। शंभू रेलवे ट्रैक पर धमाके के मामले में जांच कर विभिन्न एजेंसियों ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, धमाका करने वाले आतंकी जगरूप सिंह उर्फ जूपा के भाई सतनाम सिंह सत्ता की निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने उनके गांव तरनतारन स्थित पंजवाड़ से हथियार, विस्फोटक, पिस्तौलें, कारतूस, हैंड ग्रेनेड, आईईडी, आरडीएक्स समेत अन्य सामान जब्त किया है। इन हथियारों में आरपीजी समेत कुछ ऐसी विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है, जिसे पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें