फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ferozepur Family Murder Case: सैलून संचालक ने पत्नी-दो बेटियों की हत्या कर की आत्महत्या

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 09 Jan 2026 06:51 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक प्रसिद्ध सैलून संचालक अमनदीप सिंह ने अपने पूरे परिवार को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, सैलून संचालक नेे पहले अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गोली मारी। उनके मरने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मरने वालों में अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियां मनवीर और परनीत कौर शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। उनके पड़ोसी कर्ण ने देखा कि सुबह वह कामकाज के लिए घर से बाहर नहीं निकले। जब उन्होंने घर का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजे को जबरदस्ती खोलकर अंदर देखा तो चारों के शव पड़े थे। सभी को गोलियां लगी हुई थी।  
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें