पठानकोट में सोमवार रात आशा महाजन पत्नी सुभाष महाजन की जघन्य हत्या कर दी गई थी। मामले को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी युवक वरुण कुमार उर्फ कालू निवासी घरथौली मोहल्ला निकट रामलीला ग्राउंड को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, लोहे की रॉड, मुंह बांधने वाला कपड़ा, सोने का कंगन तथा महिला के घर से चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया है।