फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ BJP ऑफिस ग्रेनेड हमला: 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन की जांच तेज

Mon, 06 Apr 2026 06:51 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रेवाड़ी से काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर जिले के रत्तनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, अमनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उस पर चोरी और छीनाझपटी के मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। छह आरोपियों को रविवार देर शाम मोहाली अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सभी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। एक आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया था, जो पहले से पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें