फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बस हादसे के बाद अमृतसर में पसरा मातम, दो युवकों की मौत से परिवारों में शोक

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने के हादसे में अमृतसर के दो युवकों की मौत के बाद उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। हादसे में अमृतसर निवासी कुलदीप कुमार के पुत्र काव्या और अजय कुमार के पुत्र रीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे शाहतलाई के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 13 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को दोनों परिवारों के घरों पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें