फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पाकिस्तान से आए हथियारों सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Feb 2026 04:46 PM IST

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी कर भेजे गए हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिन्हें सीमा पार से ड्रोन या अन्य माध्यम से भेजे जाने की आशंका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें