फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ती लूट और चोरी से ट्रांसपोर्टरों में रोष, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

अमृतसर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जहाजगढ़ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाईवे और मुख्य मार्गों पर बढ़ रही लूट व चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से ट्रांसपोर्ट कारोबार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि अमृतसर-कथूनंगल, मानांवाला-ढिल्लवां और तरनतारन नए पुल वाले मार्गों पर दिसंबर से लगातार वारदातें हो रही हैं। बदमाश ट्रकों और अन्य वाहनों में लदे कपड़े, किराना सामान, ड्राई फ्रूट समेत अन्य कीमती माल को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें