फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला के गुज्जापीर गांव में दो भाइयों के घर चोरी

अजनाला क्षेत्र के गांव गुज्जापीर में देर रात नकाबपोश चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय दोनों परिवार अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश चोर चुपचाप घरों में दाखिल हुए और अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे सोने के गहने तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर उनकी वर्षों की जमा-पूंजी लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। घटना की अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें नकाबपोश संदिग्ध घरों में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही फोरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें